जमीन विवाद के बीच युवक ने लगाई फांसी: कमरे में पंखे से लटका मिला शव, बेमेतरा के छीतापार गांव की घटना – Bemetara News
बेमेतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छीतापार में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अक्षय रजक के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह शराब पीने का आदी था और पिछले कुछ समय से पारिवारिक तनाव में भी था। जमीन बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद जानकारी के मुताबिक एक दिन पहले जमीन के बंटवारे को लेकर अक्षय का अपने माता-पिता से विवाद हुआ था। मंगलवार सुबह उसके पिता ओमप्रकाश रजक गांव के लोगों को जमीन का बंटवारा करने के लिए घर बुलाए थे। कमरे का दरवाजा तोड़ने पर मिला शव काफी देर तक अक्षय कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों को संदेह हुआ। इसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर अक्षय लाल रंग के गमछे के सहारे सीलिंग फैन से लटका मिला। घटना का पता चलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मर्ग कायम, जांच जारी सूचना मिलते ही बेमेतरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
<









