विज्ञापन दें / सहयोग करें

माँ गोदावरी आनंदवन आश्रम में योग और स्वास्थ्य जागरूकता शिविर: सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने का निर्देश – Raipur News



माँ गोदावरी आनंदवन आश्रम में रविवार को सन टू ह्यूमन फाउंडेशन के सहयोग से योग, प्राणायाम एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के साथ फाउंडेशन के साधक, योग प्रेमी और प्रबुद्धजन शामिल हुए। प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को योगासन, प्राणायाम, ध्यान और सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास कराया तथा नियमित योग के शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी दी। आश्रम ट्रस्ट के योगेश तिवारी ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा और उनके स्वास्थ्य का संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि आश्रम में बुजुर्गों के लिए नियमित योग, स्वास्थ्य परीक्षण, आध्यात्मिक प्रवचन और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, जिससे उन्हें परिवार जैसा वातावरण और बेहतर जीवन मिल सके। योगेश तिवारी ने कहा कि बदलती जीवनशैली में योग की उपयोगिता पहले से अधिक बढ़ गई है। नियमित योग और प्राणायाम से कई बीमारियों से बचाव के साथ मानसिक तनाव भी कम होता है। उन्होंने लोगों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और परिवार व समाज में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। इस दौरान महादेव बराल, गोपाल अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, डॉ. सी.पी. सेन सहित माँ गोदावरी आनंदवन परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button