विज्ञापन दें / सहयोग करें

सोनू चक्रधारी हत्याकांड…4 माह बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं: मृतक की मां-पत्नी न्याय-आर्थिक मदद के लिए लगा रहीं गुहार, मप्र के हैं आरोपी पुलिसकर्मी – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News



छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के नागपुर स्थित सेमरा गांव में एक परिवार पिछले चार महीनों से न्याय के लिए भटक रहा है। मृतक सोनू चक्रधारी की मां और पत्नी का आरोप है कि पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज होने के बावजूद मुख्य आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं। परिजनों के अनुसार, यह घटना 3 मार्च 2026 को हुई थी। सोनू चक्रधारी प्रधानमंत्री आवास के लिए रेत लेने मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित बरने नदी गया था। आरोप है कि वहां मध्यप्रदेश के दो पुलिसकर्मी पहुंचे और रेत ले जाने के बदले 10 हजार रुपए की मांग करने लगे। सोनू ने तुरंत इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई। इसके बाद कथित तौर पर पुलिसकर्मियों ने उस पर बेलचे से हमला कर दिया। इस हमले में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया और ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। मामले के तूल पकड़ने के बाद, प्रत्यक्षदर्शी की रिपोर्ट पर मध्यप्रदेश के जैतपुर जिले की तरसिला चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक नितिन शुक्ला, आरक्षक राजू प्रजापति और मधु जायसवाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। केल्हारी पुलिस ने मधु जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अन्य दो आरोपी अब तक फरार हैं। मृतक की मां धनेश्वरी बाई और पत्नी लगातार केल्हारी थाना, एसपी कार्यालय और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा रही हैं, लेकिन उन्हें अभी तक न्याय नहीं मिला है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी बिगड़ती जा रही है, क्योंकि सोनू अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। धनेश्वरी बाई ने बताया कि बेटे की मौत के बाद घर चलाना मुश्किल हो गया है। मृतक की पत्नी ने रोजगार या सहायता की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई मदद नहीं मिली है। इस मामले पर मनेन्द्रगढ़ दौरे पर पहुंचे डीजीपी अरुण देव गौतम ने कहा कि जांच जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि जांच में संबंधित पुलिसकर्मियों की संलिप्तता प्रमाणित होती है, तो नियमानुसार गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button