विज्ञापन दें / सहयोग करें

मूक-बधिर गर्भवती प्रेमिका ने शादी का बनाया दबाव तो पत्थर से कुचलकर कर दी हत्या

CG News: महासमुंद के बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इंद्रपुर में 21 वर्षीय मूक-बधिर युवती को उसके प्रेमी ने पत्थर से कुचलकर मार डाला। …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 25 Mar 2026 02:40:47 PM (IST)Updated Date: Wed, 25 Mar 2026 02:42:10 PM (IST)

HighLights

  1. सिर और चेहरे पर भारी वस्तु से वार के निशान थे
  2. गांव के ही युवक से युवती का प्रेम प्रसंग था
  3. बदनामी के डर से उसे रास्ते से हटाना चाहता था

नईदुनिया प्रतिनिधि, महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इंद्रपुर में 21 वर्षीय मूक-बधिर युवती को उसके प्रेमी ने पत्थर से कुचलकर मार डाला। छह घंटे में हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवती गर्भवती थी और युवक पर शादी का दबाव बना रही थी।

सिर और चेहरे पर भारी वस्तु से वार के निशान थे

पुलिस के अनुसार, 24 मार्च की सुबह ग्राम इंद्रपुर निवासी रामदास अजगल्ले ने सूचना दी कि उसकी पुत्री पुष्पा अजगल्ले का शव घर से लगभग 150 मीटर दूर एक खेत में पड़ा हुआ है। युवती के सिर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से वार किए जाने के निशान थे।

गांव के ही युवक से युवती का प्रेम प्रसंग था

मौके पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गांव के ही युवक लोकनाथ पटेल से युवती का प्रेम प्रसंग था।

अपना अपराध स्वीकार कर लिया है

मृतका गर्भवती थी और वह आरोपित पर लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी। इस जानकारी के मिलते ही पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- थप्पड़ का बदला लेने के लिए फरसा से काट दिया गला, दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में

युवती से शादी नहीं करना चाहता था

आरोपित ने बताया कि वह युवती से शादी नहीं करना चाहता था और बदनामी के डर से उसे रास्ते से हटाना चाहता था। साजिश के तहत 23 मार्च की मध्यरात्रि वह युवती को बहला-फुसलाकर खेत की ओर ले गया और पास पड़े पत्थर से युवती के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button