विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म: इंस्टाग्राम से हुई जान-पहचान, शादी से इंकार के बाद आरोपी गिरफ्तार – Raigarh News



छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दोनों की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई और बाद में युवक ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने मामले की सूचना महिला थाना में दी। जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 29 वर्षीय युवती का 29 अप्रैल 2024 को इंस्टाग्राम के माध्यम से सरिया निवासी सूरज उर्फ सूर्यकांत साहू से जान-पहचान हुआ था। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई और मोबाइल पर अक्सर बाते होती थी। 20 अक्टूबर 2025 को सूर्यकांत साहू युवती के घर पहुंचा और वह घर में अकेली थी, तो उसके साथ जबरदस्ती करते हुए शारीरिक संबंध बनाया। युवती के विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी देते हुए किसी को कुछ नहीं बताने की बात कही। तब युवती ने किसी को कुछ नहीं बताई। इसके बाद 25 नवबंर 2025 को उसने युवती को रायपुर घूमने के लिए अपने भैया भाभी के घर लेकर गया और वहां दो दिन उसे अपने साथ रखकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद युवती घर आ गई। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई थी।
खाना खाने के दूसरे दिन गर्भपात हो गया
जिसके संबंध में उसने सूर्यकांत साहू को बतायी और शादी करने के लिए बोली तो सूर्यकांत साहू कामकाज ठीक नहीं चलने की बात कहकर टाल मटोल करने लगा। बाद में सूर्यकांत उसके घर आया और होटल से खाना लाकर खिलाया। इसके दूसरे दिन युवती पेट में दर्द होने लगा और गर्भपात हो गया। उसके बाद से सूर्यकांत का मोबाइल बंद हो गया।
पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी गिरफ्तार
5 मार्च 2026 को सूर्यकांत ने युवती को फोन कर बुलाया और जब वह उससे मिलने बाजार चौक सरिया गई, तो सूर्यकांत ने शादी से इंकार कर दिया। ऐसे में पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। जहां उनकी सलाह में मंगलवार को पीड़िता ने महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button