विज्ञापन दें / सहयोग करें

बिलासपुर में नौवीं कक्षा के छात्र ने लगाई फांसी: नशे में जान देने की आशंका, सक्ती में 10 साल की बच्ची बाथरूम में लटकी मिली – Bilaspur (Chhattisgarh) News

बिलासपुर30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग जगहों पर बच्चों की मौत के मामले सामने आए हैं।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार की रात अपने घर के आंगन में पेड़ पर नवमीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। छात्र नशे का आदी हो गया था और पांच दिन से घर नहीं आया था। रात में छात्र अचानक घर पहुंचा और पेड़ रस्सी बांध कर फांसी पर झूल गया। सुबह परिजनों ने उसके शव को देखा, तब पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

वहीं सक्ती जिले से भी 10 साल की बच्ची ललिता महंत की लाश घर के बाथरूम में फांसी के फंदे से लटकी मिली। वह चौथी कक्षा की छात्रा थी। प्रारंभिक जांच में खेल के दौरान हादसे की आशंका जताई जा रही है। यह मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जुनवानी का है।

पुलिस के अनुसार मंगला के धुरीपारा निवासी राजेश पटेल पेशे से किसान है। वो अपनी बाड़ी और खेत में सब्जी उगाता है। उसका 16 वर्षीय बेटा अरविंद पटेल नवमीं कक्षा का छात्र था। अरविंद गलत संगत में पड़ गया था और नशा करने लगा था। उसकी हरकतों से परिवार वाले भी परेशान रहते थे।

एक पेपर दिलाने के बाद हो गया गायब

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि अरविंद अपनी मर्जी से स्कूल जाता था। एग्जाम से पहले वो एक महीने से स्कूल नहीं जा रहा था। 10-15 दिन पहले स्कूल की परीक्षा शुरू हुई, तब एक विषय का एग्जाम दिया, जिसके बाद वो गायब हो गया। फिर दोबारा परीक्षा दिलाने नहीं पहुंचा।

रात में घर आया फिर पेड़ पर झूल गया

परिजनों ने पुलिस को बताया कि अरविंद पिछले पांच दिन से घर नहीं आया था। मंगलवार की रात अचानक वो अपने घर आया, तब परिजन खाना खाने के बाद दरवाजा बंद कर अंदर सो गए थे। उन्हें अरविंद के आने की भनक तक नहीं लगी।

इस दौरान वो पेड़ पर चढ़ गया और रस्सी का फंदा बांध कर नीचे झूल गया। सुबह परिजनों ने उसके शव को फंदे पर लटकते देखा। फिलहाल, उसके आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस को शक है कि नशे की लत में उसने सुसाइड किया होगा।

सक्ती जिले में 10 वर्षीय बच्ची लाश घर के बाथरूम में फांसी के फंदे से लकटते मिली।

सक्ती में 10 साल की बच्ची बाथरूम में लटकी मिली

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में 10 साल की बच्ची ललिता महंत की लाश घर के बाथरूम में फांसी के फंदे से लकटते मिली। ललिता महंत चौथी क्लास में पढ़ती थी। घटना के समय ललिता घर पर ही थी और बाड़ी में खेल रही थी। काफी देर तक जब परिजनों ने उसे नहीं देखा, तो उसकी तलाश शुरू की।

इस दौरान बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद मिला। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो बच्ची फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। तत्काल उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जांच में खेल के दौरान हादसे की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही वजह स्पष्ट हो पाएगी। मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जुनवानी का है। पढ़ें पूरी खबर…

……………………

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

भाई ने डांटा, 10 साल की बच्ची ने लगाई फांसी:दरवाजा खोलने में देरी पर आया गुस्सा, लड़ाई के बाद फंदे पर झूली

दुर्ग जिले में भाई की डांट से नाराज एक 10 साल की बच्ची ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। 19 मार्च की शाम गुरप्रीत कौर घर पर अकेली थी। मोबाइल में स्पीकर ऑन कर पापा से बात कर रही थी। तभी बड़े भाई ने दरवाजा खटखटाया लेकिन गुरप्रीत फोन पर थी इसलिए सुन नहीं पाई। देरी से दरवाजा खोला तो भाई ने डांट दिया। इससे नाराज बहन घर की गैलरी में चुन्नी का फंदा बनाकर लटक गई। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button