छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच बदला मौसम, कहीं राहत की बारिश तो कहीं आकाशीय बिजली गिरने से मौत | Weather Changes Amid Nautapa In Chhattisgarh
Weather News: नौतपा की भीषण गर्मी के बीच छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बस्तर संभाग समेत कई इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश ने जहां लोगों को तपती गर्मी से बड़ी राहत दी, वहीं गरियाबंद जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पेड़ के नीचे बैठे 34 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे गांव में मातम छा गया है। अचानक बदले मौसम ने एक ओर राहत दी तो दूसरी ओर चिंता भी बढ़ा दी है।
Source link
Follow Us












