विज्ञापन दें / सहयोग करें

कोंडागांव में ईद-उल-अज़हा पर अदा हुई नमाज़: जामा मस्जिद से निकला जुलूस, देश में अमन-शांति की दुआ मांगी गई – Kondagaon News



कोंडागांव में ईद-उल-अज़हा का त्योहार अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर में खुशी और भाईचारे का माहौल देखा गया। सुबह 7 बजे जामा मस्जिद से एक जुलूस ईदगाह की ओर रवाना हुआ। जुलूस का नेतृत्व जामा मस्जिद के मुख्य इमाम कारी शमीम रज़ा ने नात शरीफ पढ़ते हुए किया। इसमें समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए। जुलूस के ईदगाह पहुंचने पर सुबह 8 बजे ईद-उल-अज़हा की नमाज़ अदा की गई। नमाज़ के बाद देश की तरक्की, अमन, भाईचारे और शांति के लिए विशेष दुआ मांगी गई। इस अवसर पर बच्चों में भी उत्साह देखा गया। अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदस्य हाजी इमरान मेमन, शेख बशीर, शेख सादिक, मुहम्मद शाहरुख, सैयद आशिक सुलतान और इस्माइल सहित समाज के कई लोग आयोजन को सफल बनाने में उपस्थित रहे। अंजुमन इस्लामिया कमेटी के अध्यक्ष सैयद शफ़ीक़ और सेक्रेटरी आदिल खान ने समाज तथा नगरवासियों को ईद-उल-अज़हा की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने त्योहार के शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग के लिए स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button