विज्ञापन दें / सहयोग करें

शिक्षकों की कमी: दो घंटे तक ग्रामीणों का प्रदर्शन | School Locked On The Very First Day

नए शिक्षण सत्र की शुरुआत मंगलवार से हो गई है। आधी- अधूरी तैयारी के बीच बच्चे स्कूल पहुंचे। डौंडी ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला कांडे में पहले दिन ही ग्रामीणों ने ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने शिक्षकों की कमी को लेकर यह कदम उठाया।
शिक्षक की मांग ग्रामीण साल 2022 से कर रहे थे, लेकिन शिक्षा विभाग ने इसे हल्के में लिया और शिक्षकों की भर्ती नहीं की। हालांकि शिक्षा विभाग ने दो शिक्षकों की व्यवस्था करने की बात कही, तब ग्रामीणों ने तालाबंदी समाप्त कर स्कूल खोला। ग्रामीणों ने लगभग दो घंटे प्रदर्शन किया। तालाबंदी की सूचना पर डौंडी जनपद सीईओ, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, तहसीलदार व पुलिस विभाग की टीम पहुंची और ग्रामीणों को मनाने का प्रयास किया।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button