विज्ञापन दें / सहयोग करें

बिलासपुर में अटल आवास के नाम पर फर्जीवाड़ा: महिला ने फर्जी रसीद से की 3.40 लाख की वसूली,14 लोगों से 23 लाख लेने का आरोप – Bilaspur (Chhattisgarh) News

बिलासपुर में अटल आवास योजना के नाम पर फर्जी रसीद से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सरकंडा पुलिस ने राजकिशोर नगर की रहने वाली सपना चौधरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दो महिलाओं उमा साहू और संतोषी विश्वकर्मा से 3.40 लाख रुपए की वसूली की।

.

सरकंडा थाना प्रभारी नीलेश पांडेय के अनुसार, आरोपी महिला ने नगर निगम के नाम पर फर्जी रसीदें छपवाकर लोगों को अटल आवास दिलाने का झांसा दिया। जब पीड़ित महिलाओं को आवास नहीं मिला, तब उन्होंने रसीदों की जांच कराई। नगर निगम के कार्यपालन अभियंता एसपी साहू ने पुष्टि की कि रसीदें फर्जी हैं। रसीद बुक क्रमांक और छपाई नगर निगम की मूल रसीद बुक से अलग है।

सपना चौधरी ने वसूली के लिए निगम के नाम पर छपवाई फर्जी रसीद।

14 लोगों से 23 लाख रुपए वसूले

जांच में सामने आया है कि आरोपी सपना चौधरी ने कुल 14 लोगों से 23 लाख रुपए वसूले हैं। हालांकि, अभी तक केवल दो महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई है। यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले वार्ड 50 के तत्कालीन कांग्रेस पार्षद अमित सिंह पर भी ऐसी ही वसूली के आरोप लगे थे, जिस पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई थी।

पीएमओ से की मामले की शिकायत

मोपका निवासी उमा साहू और संतोषी विश्वकर्मा ने अटल आवास योजना के नाम पर ठगी की शिकायत पीएमओ, कलेक्टर जनदर्शन और नगर निगम कमिश्नर से की। जांच में पाया गया कि सपना चौधरी ने नगर निगम के नाम से फर्जी रसीद बुक छपवाकर 3.40 लाख रुपए वसूले।

कमिश्नर के निर्देश पर सहायक ग्रेड-3 सौरभ तिवारी ने सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सपना चौधरी के खिलाफ IPC की धारा 420, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वहीं आरोपी महिला को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button