विज्ञापन दें / सहयोग करें

बिलासपुर के होटल क्लब में 10 हजार के बिल पर हंगामा, महिला कर्मचारी से मारपीट, युवती ने तोड़ा शीशा और गमले

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में होटल हेवन्स पार्क के लिट क्लब में बिल चुकाने को लेकर एक युवती ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि 10 हजार रुपए का बिल मांगने पर उसने महिला कर्मचारी से गाली-गलौज और मारपीट की। इस दौरान कर्मचारी के बाल भी खींचे गए, जिससे उसके सिर पर चोट आई। इसके बाद युवती ने वॉशरूम का शीशा और गमले तोड़ दिए। पुलिस के पहुंचने के बाद भी वह नहीं मानी और बिना बिल चुकाए कार से भाग गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवती मारपीट करते नजर आ रही हैं। पुलिस ने युवती के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, सरकंडा के अशोक नगर निवासी अंजना दीवान (27) टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित हैंवन्स पार्क होटल के क्लब के सर्विस डिपार्टमेंट में काम करती हैं। शनिवार रात करीब 10:30 बजे पेमा नाम की युवती अपने दोस्तों के साथ क्लब पहुंची। वह टेबल नंबर 26 पर बैठी। उसने बीयर, शराब और खाने-पीने का ऑर्डर किया।

बिल बनने पर अंजना ने उसे 10 हजार रुपए का बिल दिया। युवती ने बिल की राशि पर आपत्ति जताई और अकेले के खाने-पीने का बिल मांगा। इसके बाद 5 हजार रुपए का दूसरा बिल दिया गया।

आरोप है कि इसके बाद भी युवती बिल चुकाने में टालमटोल करने लगी। अंजना ने जब दोबारा बिल मांगा तो वह चिल्लाने लगी और बाहर जाने लगी। रोकने पर उसने अंजना के बाल पकड़ लिए और मारपीट की। इससे अंजना के सिर में चोट आई। इसके बाद युवती ने वॉशरूम का शीशा और गमले तोड़ दिए।

क्लब में हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान युवती को समझाने की कोशिश की गई। लेकिन वह नहीं मानी। आरोप है कि वह धमकी देते हुए बिना बिल चुकाए कार में सवार होकर भाग गई। हालांकि, इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… फुटपाथ पर कार चढ़ाकर KISS करने लगा कपल, VIDEO: बिलासपुर में विरोध करने पर दिखाई दबंगई; लोगों ने पीटा, लड़की को भी मारे थप्पड़। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तेज रफ्तार कार लहराते हुए दुकान के पास फुटपाथ पर चढ़ गई। हादसे में कई लोगों की जान बाल-बाल बच गई, जबकि गाड़ी सामने से बुरी तरह डैमेज हो गई। हादसे के बाद कार सवार कपल ने रोमांस किया और एक-दूसरे को किस किया। पढ़ें पूरी खबर…

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button