विज्ञापन दें / सहयोग करें

राजनांदगांव में 23.27 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार: चिचोला पुलिस ने 10.10 लाख का गांजा, मोबाइल और नकदी जब्त किया – Rajnandgaon News



राजनांदगांव पुलिस को मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। चिचोला पुलिस ने बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर महाराष्ट्र के दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 23.270 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी बाजार कीमत 10.10 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और एसडीओपी केसरीनंदन नायक के मार्गदर्शन में चिचोला पुलिस लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई 26 जून को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चिचोला बस स्टैंड के पास दो व्यक्ति बैग में बड़ी मात्रा में गांजा लेकर ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी चौकी प्रभारी निरीक्षक योगेश पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद समीर (28) निवासी फिरदौस कॉलोनी, अकोला (महाराष्ट्र) तथा आयाज खान (39) निवासी नया वैधपुरा, मुजफ्फरनगर, अकोला (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है। बैग से मिले 20 पैकेट गांजा पुलिस ने दोनों आरोपियों के बैग की तलाशी ली तो टेप से पैक किए गए 20 पैकेट गांजा बरामद हुए। तौल करने पर गांजे का कुल वजन 23.270 किलोग्राम निकला। गवाहों की मौजूदगी में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 23.270 किलो गांजा, 300 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन जब्त किया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। बाद में उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button