जुए के फड़ से 2.13 लाख कैश जब्त: कवर्धा में पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार, मकान में चल रहा था जुआ – kabirdham News
कवर्धा पुलिस ने करपात्री चौक स्थित एक मकान में संचालित जुए के फड़ पर छापा मारा और 4 जुआरी गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 13 हजार रुपए कैश, 52 पत्ती ताश, 4 मोबाइल जब्त किए हैं। यह कार्रवाई साइबर सेल, थाना कोतवाली कवर्धा की संयुक्त टीम ने की। दरअसल, पुलिस को मुखबिर सूचना मिली थी कि करपात्री चौक के पास प्रवीण वैष्णव के मकान में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को अचानक सामने देखकर कुछ लोग भागने में सफल रहे, लेकिन 4 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। नकद राशि सहित सामग्री बरामद पुलिस ने मौके की गहन तलाशी ली। आरोपियों के पास से कुल 2 लाख 13 हजार रुपए कैश, 52 पत्ती ताश, चार मोबाइल फोन बरामद हुए। जब्त सामग्री को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। मकान मालिक और अन्य आरोपियों की तलाश जारी पुलिस जुआ खेलने के लिए स्थान उपलब्ध कराने वाले मकान मालिक, जुआ संचालन में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान कर रही है। उन लोगों के खिलाफ भी अलग से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपियों के नाम एसडीओपी आशीष शुक्ला ने बताया कि मामले में सम्मी केशरवानी, आकाश शिवहरे, रोहित जांगड़े, रामचरण साहू को अरेस्ट किया गया है, फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
<












