शिक्षा के मंदिर में अशांति: एजुकेशन बोर्ड की महिला सचिव से जमकर मारपीट
पुलिस के मुताबिक शशि वाघे छत्तीसगढ़ डायसिस बोर्ड ऑफ एजुकेशन की सचिव हैं। सोसाइटी एवं फर्म रजिस्टार में पेशी में शामिल होने के बाद वे अपने सहयोगियों के साथ सालेम स्कूल गई थीं। इसी दौरान नितीन लारेंस , जयदीप राबिन्सन, रूपिका लारेंस, राकेश जयराज , प्रीति यादव, राहुल करीम, शुभवानी , साक्षी, यूऐल, असीम विक्रम, बिशप सुषमा कुमार, सुबोध कुमार, गजेंद्र और अन्य लोगों ने उनसे गाली-गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। उन्हें जमीन पर गिरा दिया। उनसे मारपीट की। नुकीली वस्तु से हमला किया। उनका मोबाइल तोड़ दिया। इसकी शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने नितिन लॉरेंस, रूपिका लॉरेंस व अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 191(2), 296, 351(2) के तहत केस दर्ज किया है।
Source link
Follow Us








