विज्ञापन दें / सहयोग करें

इधर जुआरियों को पकड़ने गई पुलिस, उधर जल कर राख हुई कॉन्स्टेबल की बाइक, कई लोग हिरासत में

CG Crime: छत्तीसगढ़ के भिलाई में धनतेरस की रात नेवई भाठा में जुआ खेलने जुटे जुआरियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर अप्रत्याशित मुसीबत आ गई। कार्रवाई के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस आरक्षक की बाइक में आग लगा दी। देखते ही देखते बाइक धू-धूकर जल गई और राख में तब्दील हो गई।

Publish Date: Sun, 19 Oct 2025 07:16:30 PM (IST)

Updated Date: Sun, 19 Oct 2025 07:24:13 PM (IST)

पुलिस कॉन्स्टेबल की जला दी बाइक

HighLights

  1. पुलिस कॉन्स्टेबल की जला दी बाइक
  2. नेवई थाना क्षेत्र की है घटना
  3. पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। धनतेरस की रात नेवई भाठा में जुआ खेलने जुटे जुआरियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर अप्रत्याशित मुसीबत आ गई। कार्रवाई के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस आरक्षक की बाइक में आग लगा दी। देखते ही देखते बाइक धू-धूकर जल गई और राख में तब्दील हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही शहर एएसपी सुखनंदन राठौर मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। घटना 18 अक्टूबर की रात की है।

सूचना मिली थी कि नेवई भाठा क्षेत्र में कुछ लोग खुलेआम जुआ खेल रहे हैं। इस पर नेवई थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। ताकि जुआरियों को भनक न लगे। पुलिस कर्मियों ने अपनी बाइकें मुख्य रास्ते से दूर खड़ी कर दीं और पैदल ही जुआ के फड़ तक पहुंचकर कार्रवाई की। कई जुआरियों को हिरासत में भी ले लिया गया। लेकिन जब पुलिस कर्मी लौटे तो आरक्षक भूमेन्द वर्मा (बैच नंबर 1408) की बाइक धू-धूकर जलती हुई मिली।

आग लगने का कारण नहीं पता चला

आग लगने का कारण और इसे किसने लगाया, इसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है। बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी है। सूचना पर एएसपी शहर सुखनंदन राठौर भी नेवई थाना पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल और पुलिस टीम से विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, प्रारंभिक स्तर पर यह देखा जा रहा है कि आग लगने के पीछे किसी असामाजिक तत्व की भूमिका तो नहीं रही।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

हालांकि समाचार लिखे जाने तक नेवई थाना पुलिस ने इस मामले में किसी भी अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध कायम नहीं किया है। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की तैयारी में है ताकि बाइक में आग लगाने वाले की पहचान हो सके।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button