विज्ञापन दें / सहयोग करें

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने अमरकंटक में नर्मदा पूजन किया: पेंड्रा में जगतगुरु रामभद्राचार्य की भागवत कथा में हुए शामिल – Gaurela News

केंद्रीय राज्य मंत्री और बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश सीमा पर स्थित अमरकंटक में मां नर्मदा उद्गम

.

अमरकंटक में मां नर्मदा के दर्शन के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि उन्होंने मां नर्मदा से राष्ट्र और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की है।

अमरकंटक-पेंड्रा मार्ग का जल्द होगा सुधार

अमरकंटक-पेंड्रा मार्ग की जर्जर स्थिति पर पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि वर्षाकाल के कारण सड़कों की हालत खराब हुई है और सुधार कार्य कराया जाएगा। उन्होंने पवित्र नगरी अमरकंटक के चौमुखी विकास और सौंदर्यीकरण का भी आश्वासन दिया। पेंड्रा स्थित कथा स्थल पर तोखन साहू ने भागवत कथा का श्रवण किया और तोखन साहू ने ।

इस अवसर पर स्वामी रामभद्राचार्य ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके अच्छे मित्र हैं। उन्होंने मंत्री से यह संदेश देने को कहा कि यह कथा उन निर्दोष लोगों को समर्पित है जो नक्सली या आतंकवादी हमलों में मारे गए हैं।इससे पहले, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची की माताजी के निधन पर उनके निवास पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button