एसआईआर सर्वे के दौरान रोने लगी महिला अधिकारी: भाजपा पार्षद पर लगाया धमकी देने और बदतमीजी का आरोप – Raipur News
एसआईआर सर्वे के दौरान महिला बीएलओ अधिकारी ने भाजपा पार्षद पर धमकी देने का आरोप लगाया है। पुरानी बस्ती के मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत हुई इस घटना का वीडियो दैनिक भास्कर के पास पहुंचा है, जिसमें बीएलओ अधिकारी अपने अधिकारी से फोन पर र
.
वीडियो में महिला बीएलओ अधिकारी यह कहती हुई सुनाई दे रही है कि भाजपा पार्षद ने उनसे सवाल किया, “आप कांग्रेस के बीएलए के साथ क्यों घूम रही हैं, भाजपा बीएलए के साथ क्यों नहीं?” इसके बाद पार्षद ने उन्हें धमकी दी और कहा कि वह विधायक से इसकी शिकायत करेंगे। महिला अधिकारी ने आरोप लगाया कि पार्षद ने उन्हें अपने ऑफिस बुलाया और कहा, “तुम्हें तमीज नहीं है, मैं तुम्हारे खिलाफ रिपोर्ट करूंगा।”
बीएलओ अधिकारी निशा शर्मा
बीएलओ ने क्या कहा?
बीएलओ अधिकारी निशा शर्मा ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि, “पार्षद ने मुझे फोन करके कहा कि किससे पूछकर मैं सर्वे कर रही हूं और कांग्रेस के बीएलए के साथ क्यों काम कर रही हूं। उन्होंने मुझे अपने ऑफिस आने को कहा और कहा कि मेरे पास बात करने की तमीज नहीं है। इसके बाद उन्होंने यह भी कहा कि वह मेरी शिकायत विधायक से करेंगे।” निशा शर्मा ने बताया कि वह 2006 से शासकीय शिक्षिका हैं और 2019 से बीएलओ का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद वह काफी परेशान हैं और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित भी हैं।
पार्षद का क्या कहना है?
इस मामले में जब दैनिक भास्कर ने भाजपा पार्षद अंबर अग्रवाल से उनका पक्ष लिया, तो उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई बदतमीजी नहीं की। उन्होंने बताया, “बीएलओ से भाजपा के बीएलए ने शिकायत की थी कि वह कांग्रेस के बीएलए के साथ सर्वे कर रही हैं। इसके बाद मैंने उन्हें अपने ऑफिस आने को कहा।” पार्षद ने यह भी बताया कि उन्हें शिकायत मिलने के बाद ही उन्होंने बीएलओ से बात की।
<












