केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 11 सितंबर को सक्ती में करेंगे ग्रामीण विकास योजनाओं का शुभारंभ
केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि-किसान कल्याण मंत्री शिवराज चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 11 सितंबर को सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ करेंगे।
इस आयोजन में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत 2 लाख नवनिर्मित आवासों के हितग्राहियों का गृह प्रवेश होगा। उन्हें खुशियों की चाबी प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम में लगभग 122 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 39 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा।
Follow Us












