विज्ञापन दें / सहयोग करें

मानसून द्रोणिका सक्रिय, 10 से 12 सितंबर तक बारिश का अलर्ट; दुर्ग-भिलाई में आज से बदलेगा मौसम

मानसून द्रोणिका सक्रिय होने के कारण 10, 11 और 12 सितंबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दुर्ग-भिलाई में आज से मौसम बदलने की संभावना है।

सितंबर की शुरुआत में बारिश के बाद मंगलवार को बढ़ी गर्मी और उमस ने दुर्ग-भिलाई के लोगों को परेशान किया। दिनभर धूप और उमस के बीच दोपहर करीब 3 बजे कुछ हिस्सों में हल्की फुहारें पड़ीं। इससे थोड़ी देर के लिए राहत मिली, लेकिन बारिश थमते ही उमस फिर बढ़ गई।

कम बारिश के कारण तापमान पर खास असर नहीं पड़ा। दुर्ग में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button