विज्ञापन दें / सहयोग करें

त्रिलोक बंसल ने कोंडागांव एसपी का कार्यभार संभाला: पंकज चंद्रा 48वीं IPS इंडक्शन ट्रेनिंग कोर्स के लिए हैदराबाद रवाना – Kondagaon News



कोंडागांव के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में त्रिलोक बंसल ने कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने 6 अप्रैल को पदभर ग्रहण किया। पूर्व पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा (भापुसे) सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद में 48वें आईपीएस इंडक्शन ट्रेनिंग कोर्स में शामिल होने जा रहे हैं। यह कोर्स 6 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026 तक चलेगा। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद एसपी त्रिलोक बंसल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोंडागांव में एक बैठक ली। इसमें जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी और अन्य संबंधित अधिकारी शामिल हुए। बैठक में जिले की वर्तमान कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। अपराधियों के खिलाफ सख्त और प्रभावी कार्रवाई करें बंसल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि, अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। अपराधियों के खिलाफ सख्त और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने महिलाओं, बच्चों और कमजोर वर्गों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखने पर जोर दिया। साथ ही, सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने और जनता के साथ पुलिस का विश्वास व सहयोग मजबूत करने के लिए कहा। एसपी बंसल ने प्रत्येक थाना क्षेत्र में बीट सिस्टम, जनसंपर्क कार्यक्रम और क्षेत्र भ्रमण को नियमित और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाए।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button