विज्ञापन दें / सहयोग करें

महिला सुरक्षा को लेकर सरगुजा कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च: रेप-मर्डर के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग, फरार आरोपी पर 35 हजार का इनाम घोषित – Ambikapur (Surguja) News



छत्तीसगढ़ में महिला अपराधों में वृद्धि, नशे के बढ़ते कारोबार और पुलिस की निष्क्रियता के विरेाध में सरगुजा कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला। कांग्रेसियों ने महामाया प्रवेश द्वार के पास महिला की रेप कर हत्या के आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। कांग्रेस ने सद्भावना चौक पर मोमबत्ती जलाकर महिला को श्रद्धांजलि दी। रेप और मर्डर के आरोपी पर सरगुजा आईजी ने 30 हजार रुपए और एसपी ने 5 हजार रुपए इनाम घोषित किया है। बता दें कि, अंबिकापुर के रिंगरोड से लगे मटन शॉप में 2-3 अप्रैल की रात महिला की रेप के बाद नृशंस हत्या कर दी गई थी। महिला के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल मिली। उसके पसली की कई हड्डियां टूटी हुई थी और सिर पर गहरे चोट के निशान थे। हत्या के बाद आरोपी की शिनाख्त कर ली गई है, लेकिन वह फरार है। कांग्रेस का प्रदर्शन, निकाला कैंडल मार्च महिला की रेप के बाद हत्या के विरोध में कांग्रेस लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। मंगलवार शाम कांग्रेस ने राजीव भवन से कैंडल मार्च निकाला। AICC सदस्य आदितेश्वर शरण सिंहदेव और युकां राष्ट्रीय सचिव लिली श्रीवास के नेतृत्व में मौन रैली सद्भावना चौक तक पहुंची, जहां कैंडल जलाकर महिला को श्रद्धांजलि दी गई। पढ़िए नेताओं ने क्या कुछ कहा ? AICC सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंह ने कहा कि, भाजपा सरकार के पिछले ढाई साल के कार्यकाल में महिला अपराधों के साथ ही साथ नशे के कारोबार में वृद्धि हुई है। महामाया प्रवेश द्वार की घटना कोई पहली घटना नहीं है। सत्ता के संरक्षण में प्रदेश में अफीम की खेती हो रही है। नशे की बढ़ती प्रवृत्ति ने अपराधों विशेष रूप से महिलाओं के प्रति अपराधों को बढ़ा दिया है और प्रदेश की सरकार इस पर काबू पाने में असफल साबित हुई है। युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव लिलि श्रीवास ने कहा कि, मृत महिला का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर का जो बयान आया है, वो दिल दहलाने वाला है। अम्बिकापुर की घटना दिल्ली के निर्भया कांड के समतुल्य है। इस मामले में पुलिस का अब तक हाथ खाली है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि, पुलिस इस अपराधी को साइको बता रही है, जो समाज के बीच भटक रहा है। ऐसे में यह अपराधी और भी घटनाओं को अंजाम दे सकता है। मामले में पुलिस विफल रही है। आईजी-एसपी ने फरार आरोपी पर घोषित किया इनाम सद्भावना चौक के पास महिला की रेप के बाद हत्या के आरोपी की पहचान पांडा उर्फ मिथुन के रूप में की गई है। आरोपी पहले भी महिला के साथ घूमता था और उसके घर भी आता जाता था। हत्या के बाद वह फरार हो गया है। अंबिकापुर के रेलवे स्टेशन में भी उसकी सीसीटीवी फुटेज मिली है। आशंका है कि वह ट्रेन से फरार हुआ है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल ने पांच टीमें लगाई हैं। सरगुजा आईजी दीपक कुमार झा ने फरार आरोपी पर 30 हजार और सरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल ने 5 इजार रुपए इनाम की घोषणा की है। आरोपी का सुराग देने वाले को यह इनाम दिया जाएगा।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button