बिलासपुर-यलहंका स्पेशल ट्रेन अब नियमित होगी: केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के प्रयासों से रेल मंत्री ने दी स्वीकृति – Mungeli News
बिलासपुर-यलहंका-बिलासपुर स्पेशल ट्रेन को अब नियमित रूप से संचालित करने का निर्णय लिया गया है। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू के विशेष प्रयासों के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी स्वीकृति दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने तोखन साहू को पत्र लिखकर इस निर्णय की जानकारी दी। तोखन साहू ने चर्चा के दौरान इस मार्ग पर यात्रियों के बढ़ते दबाव और नियमित सेवा की आवश्यकता पर जोर दिया था। यह ट्रेन अब गाड़ी संख्या 18261/18262 (बिलासपुर-यलहंका एक्सप्रेस) के रूप में संचालित होगी। इस निर्णय से बिलासपुर और आसपास के यात्रियों को दक्षिण भारत, विशेषकर बेंगलुरु (यलहंका) क्षेत्र तक आवागमन के लिए एक सुलभ और स्थायी विकल्प मिलेगा। तोखन साहू ने इस त्वरित निर्णय के लिए पीएम मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के रेल बुनियादी ढांचे और यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
<










