विज्ञापन दें / सहयोग करें

बलौदाबाजार में 5 निरीक्षक और 1 उप-निरीक्षक का तबादला: सिटी कोतवाली समेत कई थानों के बदले प्रभारी, एसपी भावना गुप्ता ने जारी किया आदेश – baloda bazar News



बलौदाबाजार में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने 5 निरीक्षकों और 1 उप निरीक्षक का तबादला किया है। इस फेरबदल से सिटी कोतवाली बलौदाबाजार, सिमगा, सुहेला, कसडोल और गिरौदपुरी समेत आधा दर्जन से अधिक थानों के प्रभारी बदल गए हैं। एसपी भावना गुप्ता के अनुसार, यह बदलाव दो थाना प्रभारियों के रायपुर तबादले के कारण हुआ। इससे बलौदाबाजार सिटी कोतवाली और कसडोल थाना प्रभारी के पद खाली हो गए थे। इन महत्वपूर्ण पदों को भरने के लिए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से आदेश जारी किए। इन्हें यहां मिली जिम्मेदारी नए आदेश के तहत, सिमगा थाना प्रभारी निरीक्षक लखेश केवट को बलौदाबाजार सिटी कोतवाली की कमान सौंपी गई है। थाना सुहेला के प्रभारी धीरेन्द्र नाथ दुबे को सिमगा भेजा गया है। रक्षित केंद्र में पदस्थ प्रमोद कुमार सिंह अब सुहेला के नए थाना प्रभारी होंगे। कसडोल थाने की जिम्मेदारी निरीक्षक प्रवीण मिंज को दी गई है, जिन्हें यातायात शाखा कसडोल का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है। उनेश देशमुख को गिधपुरी, संदीप नेताम को आजाक थाना (कंट्रोल रूम, शिकायत एवं जीविका शाखा सहित) और उप निरीक्षक संदीप बंजारे को गिधौरी थाने का प्रभारी बनाया गया है। एसपी भावना गुप्ता ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए स्थानों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button