बालिका शिक्षा प्रोत्साहन के लिए थ्रीमा साहू का सम्मान – Balod News
बालोद|रायपुर में आयोजित महिला सम्मान कार्यक्रम में बालिका शिक्षा प्रोत्साहन सम्मान श्रेणी के अंतर्गत राज्यपाल रमेन डेका ने बालोद निवासी थ्रीमा विनोद साहू को सम्मानित किया। थ्रीमा ने एक अनाथ बालिका को अपने परिवार का हिस्सा बनाकर पालन पोषण कर शिक्षा की जिम्मेदारी ली है। इस वजह से राज्यपाल ने सम्मानित किया। थ्रीमा ने कहा कि यह सम्मान निश्चित ही हमें और अधिक प्रेरित करेगा कि हम बालिका शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर कुछ नए आयाम स्थापित करें और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास जारी रखें।
<
Follow Us

&w=390&resize=390,220&ssl=1)










