विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर में यह दांडी मार्च नमक नहीं, नौकरी के लिए – Raipur News



12 मार्च 1930 को महात्मा गांधी ने दांडी यात्रा निकाली थी। ठीक इसी तर्ज पर 79 दिन से धरने पर बैठे डीएड अभ्यर्थियों ने 12 मार्च को ही दांडी मार्च किया। 96 साल पहले मांग थी कि नमक कानून को समाप्त कर भारतीयों को स्वतंत्र अधिकार दिया जाए। अब 150-200 अभ्यर्थियों ने सहायक शिक्षक भर्ती 2023 में नियुक्ति की मांग को लेकर तूता धरनास्थल पर शांतिपूर्ण मार्च निकालकर खाली पदों पर शीघ्र नियुक्ति देने और न्यायालय के आदेशों का पालन करने की मांग की। आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों के मुताबिक सहायक शिक्षक के 2300 रिक्त पद हैं, लेकिन लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं की जा रही है। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद शासन स्तर पर निर्णय में देरी हो रही है, इसलिए ऐसा प्रदर्शन करना पड़ र​हा है। विरोध की वही राह, जो गांधी ने अपनाई दोनों मार्च शांतिपूर्ण: 12 मार्च 1930 में महात्मा गांधी ने ब्रिटिश नमक कानून के खिलाफ मार्च निकाला, 96 साल बाद इसी तर्ज पर डीएड अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर दांडी मार्च निकाला। अहिंसक आंदोलन की शैली: दोनों आंदोलनों की शैली अहिंसक, शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक रही। जनसमर्थन के साथ दांडी मार्च निकालकर अपनी मांगों को शासन-प्रशासन के सामने रखा गया। इसलिए ‘दांडी मार्च’
आधुनिक आंदोलनों में दांडी मार्च का नाम इसलिए लिया जाता है क्योंकि यह भारतीय इतिहास में अहिंसक प्रतिरोध का सबसे प्रभावी प्रतीक माना जाता है। शासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास : 1930 में औपनिवेशिक कानूनों का विरोध। वहीं 2026 में भर्ती और नियुक्ति से जुड़े मुद्दों पर निर्णय की मांग।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button