विज्ञापन दें / सहयोग करें

जशपुर खुशबु ज्वेलर्स में 30 ग्राम सोने के लॉकेट की चोरी, आरोपी फरार, पुलिस जाँच में जुटी

जशपुर थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित खुशबु ज्वेलर्स में 30 ग्राम सोने के लॉकेट चोरी होने का मामला सामने आया है। सोमवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार लॉकेट की कीमत करीब 3 लाख रुपये आंकी गई है।

दुकान मालिक अयोध्या प्रसाद सोनी के अनुसार, एक संदिग्ध व्यक्ति ग्राहक बनकर दुकान में आया और गहने देखने के बहाने लॉकेट दिखाने को कहा। उसने दुकानदार को ध्यान भटकाने के लिए तौलने की मशीन और तिजोरी के पास ले गया और इसी दौरान चालाकी से सोने के लॉकेट का डिब्बा चोरी कर बाइक से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button