विज्ञापन दें / सहयोग करें

पुलिस पर हमला करने वाला गिरफ्तार: पुलिस की सरकारी वाहन में भी तोड़फोड़ किया था, रायगढ़ में 11 साल से फरार था आरोपी – Raigarh News



छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में मर्ग जांच पर गई पुलिस टीम पर एक आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पथराव कर हमला कर दिया था। साथ ही सरकारी वाहनों को भी तोड़फोड़ किया था। घटना के बाद से आरोपी फरार था। जहां पुलिस ने फरार आरोपी को 11 साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रकरण साल 2015 का है। जहां 1 जून 2015 को पुलिस एक मामले में मर्ग पंचनामा की कार्रवाई कर रही थी। तभी हेमा राठिया 35 साल निवासी ग्राम कुर्रा अपने अन्य साथियों के साथ बोलेरो, महिंद्रा मैक्सीमो और मोटरसाइकिलों में सवार होकर लाठी, डंडा व लकड़ी की फालियों से लैस होकर वहां पहुंचा। जिसके बाद उसने पुलिस की कार्रवाई पर बाधा डालते हुए बहस शुरू कर दिया। जहां बहस बढ़ने पर उसने पुलिस अधिकारियों व जवानों पर हमला कर मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज कर पुलिस के शासकीय वाहन में भी तोड़फोड़ की गई। इससे शासकीय वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया था। घटना के बाद तत्कालीन थाना प्रभारी ने मामले की रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई थी।
बलवा का अपराध दर्ज किया गया था
जहां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 186, 353, 452, 294, 506, 323, 332, 336, 34 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर मामले में विवेचना की गई थी। विवेचना के दौरान कई आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया था। जबकि हेमा राठिया पुलिस की पकड़ से दूर था।
आरोपी के गांव आने पर उसे पकड़ा गया
ऐसे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर फरार आरोपी गिरफ्तारी के लिए सभी थाना प्रभारियों को मुखबिर तंत्र सक्रिय करने के लिए निर्देश दिए गए थे। जहां लैलूंगा पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी हेमा राठिया अपने गांव आया हुआ है। ऐसे में पुलिस ने टीम ने सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
कोई भी अपराधी बच नहीं सकता
SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश लगातार की जा रही है और कोई भी अपराधी बच नहीं सकता है। ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत फरार आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी का अभियान लगातार जारी रहेगा। 11 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button