विज्ञापन दें / सहयोग करें

दंतेवाड़ा में CISF जवान की राइफल सफाई के दौरान गोली लगने से मौत

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बचेली स्थित CISF कैंप में सर्विस राइफल की सफाई के दौरान अचानक दो राउंड फायर हो गए। सीने पर गोली लगने से CISF के प्रधान आरक्षक दत्तात्राया गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अपोलो अस्पताल बचेली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, बचेली CISF कैंप के 10-11 ए कैंप के पोटाकेबिन क्रमांक-3 में प्रधान आरक्षक दत्तात्राया (50) अपनी AK-47 राइफल (बट नंबर 405) की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक राइफल से दो राउंड फायर हो गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जवान मूल रूप से महाराष्ट्र के अहिल्यानगर के रहने वाले थे।

घटना के बाद प्रधान आरक्षक के शव को अपोलो अस्पताल, NMDC बचेली की मर्च्यूरी में रखा गया। कानूनी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके परिजन बचेली पहुंच गए।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार FSL की घटना स्थल जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। मामला बचेली थाना क्षेत्र का है।

उल्लेखनीय है कि 9 दिन पहले खैरागढ़ जिले में CAF जवान ने थप्पड़ मारने पर साथी जवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस मामले में मृतक जवान की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी सोनवीर जाट के रूप में हुई थी, जबकि आरोपी आरक्षक अरविंद गौतम को गिरफ्तार कर लिया गया था। मामला गातापार थाना इलाके का था।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button