विज्ञापन दें / सहयोग करें

“रायगढ़ में गणेशोत्सव की भव्य झलक: कृष्ण वाटिका कॉलोनी में 60 फीट ऊंचे केदारनाथ थीम पंडाल में विराजे गजानंद”

भव्य केदारनाथ थीम पंडाल पर विराजे गजानंद

रायगढ़/घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। बोईरदादर स्थित कृष्ण वाटिका कॉलोनी में विगत सात वर्षों से भव्य गणेशोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष कॉलोनीवासियों ने विशेष पहल करते हुए भगवान केदारनाथ ज्योतिर्लिंग के स्वरूप में पंडाल तैयार करवाया है। इस अनोखी थीम का उद्देश्य उन भक्तों को केदारनाथ जैसा दिव्य अनुभव कराना है, जो वहां जाकर दर्शन नहीं कर पाते।

यह पंडाल करीब 60 फीट ऊंचा है, जिसमें 7 फीट ऊंची भगवान गणेश की प्रतिमा विराजमान हैं। पंडाल निर्माण में प्रयुक्त कपड़ा विशेष रूप से सूरत से मंगवाया गया है। इसे तैयार करने में लगभग 20 कारीगरों ने लगातार 10 दिन तक दिन-रात मेहनत की। पंडाल को और आकर्षक बनाने के लिए थर्माकोल से विशेष सजावट का कार्य बापी दा ने किया है।

इस आयोजन में समिति के अध्यक्ष अमित तिवारी, सचिव विनय त्रिपाठी, सांस्कृतिक सचिव लोकनाथ साहू, कोषाध्यक्ष अश्विन श्रीवास, संरक्षक पवन झा, उदयनारायण सिंह, अरुण झा सहित अनेक सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई। आयोजन में अमित टेंट के संचालक अमित सोनी और उनकी टीम का भी सराहनीय योगदान रहा।

गणेशोत्सव के दौरान 30 अगस्त को भजन संध्या तथा 31 अगस्त को विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा, जिसमें रायगढ़वासी भी सम्मिलित होकर पुण्यलाभ प्राप्त कर सकेंगे।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button