कुरडेग से सेंधवार टोली जा रहे युवक की बाइक को कार सवार ने पीछे से मारी टक्कर, महिला घायल
जशपुर। रविवार रात करीब 9 बजे डांडपानी के पास एक कार सवार ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार 55 वर्षीय सानियारों देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सानियारों देवी अपने बेटे के साथ मेहमान जा रही थीं। हादसे के बाद उनके बेटे ने 108 एंबुलेंस को कॉल किया, लेकिन एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची। मजबूरी में वह अपनी माँ को ऑटो से दुलदुला अस्पताल लेकर गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
फिलहाल, सानियारों देवी का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं, टक्कर मारने वाली कार का चालक मौके से कर लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Follow Us











