विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर में बन रहा अग्निकुल क्षत्रिय तेलुगु समाज का भवन: समाज ने विधायक पुरंदर मिश्रा का जताया आभार, कुछ महीने पहले किया था भूमिपूजन – Raipur News



छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शंकर नगर में अग्निकुल क्षत्रिय तेलुगु समाज का विधायक निधि से भवन निर्माण का काम चल रहा है। जिसका भूमिभूजन कुछ महीने पहले उत्तर विधानसभा विधायक पुरंदर मिश्रा ने किया था। इसलिए समाज के लोगों ने विधायक से मिलकर उन्हें धन्यवाद कहा। यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक हुआ, इसके लिए आयोजन में पहुंचे मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों और समाज के सदस्यों का आयोजकों ने आभार व्यक्त किया है। आयोजकों ने कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से ही कार्यक्रम को सफल बनाया जा सका। एकजुटता को बताया समाज की सबसे बड़ी ताकत संगठन मंत्री प्रभाकर राव ने कहा कि, समाज की प्रगति के लिए एकता बेहद जरूरी है। जब लोग मिल-जुलकर रहते हैं और एक-दूसरे का सहयोग करते हैं, तब समाज मजबूत और विकसित होता है। उन्होंने सभी से अपील की कि भविष्य में भी इसी तरह एकजुट होकर समाजहित में कार्य करते रहें। महिला पदाधिकारी ने दिया एकता का संदेश समाज की उपाध्यक्ष अधिवक्ता एस. लता राव ने भी अपने संदेश में एकता, प्रेम और आपसी सम्मान को समाज की मजबूती का आधार बताया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही एक सशक्त और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है। समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी इस कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने समाज के विकास और संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। आयोजकों ने दोबारा सभी अतिथियों और उपस्थित जनों को धन्यवाद दिया।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button