विज्ञापन दें / सहयोग करें

इंद्रावती में गिद्धों का बढ़ता कुनबा… 55 तक सिमट गए थे, अब संख्या 200 पार – Bastar News



दंतेवाड़ा| इंद्रावती टाइगर रिजर्व की पहचान अब बाघों तक सीमित नहीं रही। यह इलाका अब गिद्धों के लिए भी सुरक्षित बसेरा बन गया है। पिछले चार सालों से जारी गिद्ध संरक्षण प्रोजेक्ट के सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं। 2021 में यहां केवल 55 गिद्धों की मौजूदगी की पुष्टि हुई थी। अब इनकी संख्या बढ़कर 150 से 200 के बीच पहुंच गई है। गिद्धों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रबंधन ने उनके संरक्षण के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया है। बस्तर वाइल्डलाइफ वन वृत्त के माध्यम से यह प्रस्ताव केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को भेजा गया है। प्रस्ताव के अनुसार, इंद्रावती टाइगर रिजर्व के भीतर 20 जगहों पर गिद्धों के लिए विशेष भोजन स्थल (वल्चर रेस्टोरेंट) बनाए जाएंगे।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button