विज्ञापन दें / सहयोग करें

CG में युवक को निर्वस्त्र कर सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बाइक बेचने से नाराज मालिक की हैवानियत का वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित NTPC कावेरी विहार कालोनी में एक युवक को निर्वस्त्र कर पीटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 06 Apr 2026 01:15:23 PM (IST)Updated Date: Mon, 06 Apr 2026 01:19:51 PM (IST)

कोरबा में युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल

HighLights

  1. एनटीपीसी कावेरी विहार कालोनी में युवक की बर्बर पिटाई
  2. पीड़ित को निर्वस्त्र कर सड़क पर दौड़ाने का वीडियो वायरल
  3. आरोपी सरोज कुमार ने साथियों संग मिलकर किया हमला

नईदुनिया प्रतिनिधि कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहां एनटीपीसी कावेरी विहार कालोनी में एक युवक को सरेआम निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटने का मामला प्रकाश में आया है। इस अमानवीय कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया है।

बाइक विवाद बना हमले की वजह

जानकारी के अनुसार, घटना 27 मार्च की है। पीड़ित अमरदास, जो कावेरी विहार स्थित सर्वेंट क्वार्टर में रहता है, उसका परिचय बिलासपुर के रतनपुर निवासी सरोज कुमार से था। बताया जा रहा है कि अमरदास कुछ समय पहले सरोज की बाइक लेकर गया था, लेकिन उसने गाड़ी वापस नहीं की और न ही वह संपर्क में आ रहा था। इसी बात से आक्रोशित होकर सरोज कुमार अपने कुछ साथियों के साथ कोरबा पहुँचा।

सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

27 मार्च को सरोज और उसके साथियों ने कावेरी विहार कालोनी के पास अमरदास को पकड़ लिया। आवेश में आकर आरोपियों ने अमरदास की जमकर पिटाई शुरू कर दी। क्रूरता की हदें पार करते हुए आरोपियों ने उसके कपड़े उतार दिए और उसे निर्वस्त्र हालत में ही सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर लहूलुहान कर दिया। इस मंजर को देखकर राहगीर और कालोनी की महिलाएं असहज हो गईं। डायल 112 को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

शुरुआत में अमरदास की शिकायत पर दर्री पुलिस ने सरोज कुमार के खिलाफ साधारण मारपीट का मामला दर्ज किया था, क्योंकि उस वक्त निर्वस्त्र करने जैसी बात स्पष्ट नहीं थी। हालांकि, अब वीडियो वायरल होने के बाद दर्री थाना प्रभारी आशीष सिंह ने पुष्टि की है कि मामले की पुन: जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर पुराने प्रकरण में अब गंभीर धाराएं जोड़ी जाएंगी ताकि दोषियों को सख्त सजा मिल सके।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button