विज्ञापन दें / सहयोग करें

गुढ़ियारी में घर से एक साल के बच्चे को अगवा करने वाला आरोपित पांच घंटे में नागपुर के उमरेड से गिरफ्तार, बच्चा सकुशल बरामद

रायपुर के गुढ़ियारी क्षेत्र में घर में घुसकर एक साल के बच्चे को जबरन अपने साथ ले जाने वाले आरोपित पवन साहू को पुलिस ने पांच घंटे के भीतर नागपुर के उमरेड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर उसकी मां के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के अनुसार 22 सितंबर को महिला ने गुढ़ियारी थाने में शिकायत की कि पवन साहू उसके घर में घुसा और गाली-गलौज व धमकी देते हुए उसके एक वर्षीय बच्चे को जबरन साथ ले गया।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तलाश शुरू की। जांच में आरोपी के बच्चे को लेकर नागपुर की ओर जाने की जानकारी मिली। इसके बाद गुढ़ियारी पुलिस की टीम तत्काल उमरेड रवाना हुई और करीब पांच घंटे में आरोपित को पकड़ लिया।

आरोपित बच्चे को बाइक पर लेकर भागा था और कपड़े के सहारे उसे कमर से बांध रखा था। पुलिस ने उसके कब्जे से बच्चे को सकुशल बरामद किया।

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बाइक भी जब्त की है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button