विज्ञापन दें / सहयोग करें

सरकारी आवास पर महिला कांस्टेबल की आत्महत्या से मची सनसनी, पंखे पर लटकी मिली लाश

Female Constable Suicide: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में सरकारी आवास पर महिला कांस्टेबल के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा कि केशकाल स्थित सरकारी आवास पर महिला अकेली रह रही थी। मृतक के पिता नारायणपुर पुलिस विभाग मे कार्यरत है|।

By Mohan Kumar

Publish Date: Wed, 02 Jul 2025 12:31:11 PM (IST)

Updated Date: Wed, 02 Jul 2025 12:31:25 PM (IST)

सरकारी आवास पर अकेली रह रही थी महिला (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. महिला कांस्टेबल की आत्महत्या से मची सनसनी
  2. सरकारी आवास पर अकेली रह रही थी महिला
  3. हत्या की आशंका भी जता रहे आसपास के लोग

नईदुनिया प्रतिनिधि, केशकाल: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के केशकाल स्थित सरकारी आवास पर महिला आरक्षक साक्षी पटेल ने मंगलवार रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक दबंग महिला अधिकारी की आत्महत्या की घटना पर लोग हत्या की आशंका भी जता रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, मृतक महिला आरक्षक की मंगलवार रात ड्यूटी थी। रात को विभागीय कर्मचारियों ने उनको फोन लगाया। फोन रिसीव नहीं करने की सूरत में अधिकारी सीधे उनके निवास पर पहुंचे।

सामने से दरवाजा बंद मिला

अधिकारियों को जब दरवाजा बंद मिला तो उन्होंने महिला को आवाज लगाई। बाद में कोई जवाब नहीं आने पर अधिकारी दरवाजा तोड़ कर कमरे में घुसे, जहां उन्हें महिला पंखे पर लटकी हुई मिली।

सरकारी आवास पर अकेली रह रही थी महिला

बताया जा रहा कि केशकाल स्थित सरकारी आवास पर महिला अकेली रह रही थी। मृतक के पिता नारायणपुर पुलिस विभाग मे कार्यरत है|। केशकाल पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर मौत के कारणों की जांच में जुटी है। जांच के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button