विज्ञापन दें / सहयोग करें

खड़ी ट्रक से टकराई यात्री बस, 6 घायल: कोरबा में गैस कटर से काटकर यात्रियों को बाहर निकाला, 30 सवार थे; ड्राइवर भागा – Korba News

कोरबा जिले में एक यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। गढ़वा से रायपुर जा रही हादसे में बस में सवार 6 लोग घायल हो गए। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। सामने की सीट पर बैठा एक यात्री बस में फंस गया। उसे बाहर निकालने में 5 घंटे लग गए।

.

मामला बांगो थाना क्षेत्र का है। पुलिस और स्थानीय लोगों ने गैस कटर की मदद से यात्री को बाहर निकाला। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी-उपरोड़ा में भर्ती कराया गया है। घायलों में से दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बस की स्पीड काफी तेज थी। ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस ट्रेलर से टकरा गई। हादसे के बाद बस ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया।

कटर से काटकर यात्रियों को बाहर निकाला।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

बस मालिक ने दूसरी बस की व्यवस्था की और बाकी यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। बांगो थाना प्रभारी और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यात्रियों को दूसरे बस की व्यवस्था कर भेजा गया।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button