विज्ञापन दें / सहयोग करें

डिप्टी सीएम विजय शर्मा बने राज्यसभा चुनाव के पर्यवेक्षक: बिहार में पार्टी गतिविधियों पर रखेंगे नजर, भाजपा अध्यक्ष ने दी जिम्मेदारी – Raipur News



छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को राज्यसभा चुनाव के लिए बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें बिहार में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। जारी आदेश के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने यह नियुक्ति की है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा चुनाव प्रक्रिया के दौरान बिहार में पार्टी की रणनीति, संगठनात्मक गतिविधियों और समन्वय की निगरानी करेंगे। भाजपा संगठन के अनुसार, राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर अलग-अलग राज्यों में वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षक बनाया जा रहा है, ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सके। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा को बिहार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठनात्मक अनुभव और सक्रियता के कारण जिम्मेदारी पार्टी नेताओं का कहना है कि विजय शर्मा संगठनात्मक अनुभव और राजनीतिक सक्रियता के कारण इस भूमिका के लिए उपयुक्त हैं। वे चुनाव के दौरान स्थानीय नेताओं और विधायकों से समन्वय स्थापित कर पार्टी की रणनीति को मजबूत करेंगे। भाजपा के इस फैसले को संगठन में उनके बढ़ते कद के रूप में भी देखा जा रहा है। पढ़ें आदेश की कॉपी-


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button