विज्ञापन दें / सहयोग करें

दिल्ली से रायपुर आने वाली फ्लाइट में तकनीकी खराबी: इंडिगो की फ्लाइट घंटों लेट, सांसद-विधायकों समेत कई यात्री फंसे रहे – Raipur News

दिल्ली से रायपुर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट में मंगलवार को तकनीकी खराबी आ गई। फ्लाइट को दोपहर 12:30 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन एयरक्राफ्ट में आई तकनीकी गड़बड़ी के चलते यह एयरपोर्ट के एप्रन पर ही खड़ा रहा।

.

तकरीबन डेढ़ घंटे के इंतजार और जांच-पड़ताल के बाद भी जब समस्या दूर नहीं हुई, तो इंडिगो प्रबंधन ने वैकल्पिक विमान का इंतजाम किया। यह फ्लाइट अंततः शाम 4:30 बजे रायपुर के लिए रवाना हो सकी और करीब 6:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंची।

फ्लाइट में आम यात्रियों के अलावा कई VIP भी सवार थे। फ्लाइट शाम साढ़े 6 बजे रायपुर पहुंची। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

सांसद और विधायक भी थे फ्लाइट में सवार

इस फ्लाइट में छत्तीसगढ़ के कई जनप्रतिनिधि भी सवार थे। जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े, भाजपा विधायक लता उसेंडी, कांग्रेस विधायक मोतीलाल साहू और रामकुमार यादव समेत कई यात्री इस देरी की वजह से असहज और नाराज नजर आए।

फ्लाइट की सभी सीटें फुल थीं और यात्री टर्मिनल-1 से बोर्डिंग कर विमान में बैठ चुके थे, लेकिन टेकऑफ का इंतजार करते-करते वे परेशान हो उठे।

बिना जानकारी परेशान होते रहे यात्री

शुरुआत में किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई। यात्रियों के सवालों के बाद एयरलाइन की ओर से महज इतना कहा गया कि तकनीकी दिक्कत की वजह से उड़ान में देरी हो रही है।

करीब 2 बजे तक जब विमान ने उड़ान नहीं भरी तो कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर इंडिगो की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई। कुछ यात्रियों ने बताया कि न तो एयर कंडीशनिंग ठीक से काम कर रही थी और न ही बैठने की पर्याप्त सुविधा थी। इस बीच यात्रियों को शांत करने के लिए पानी और स्नैक्स दिए गए।

विधायक मोतीलाल साहू के दफ्तर से मिली जानकारी के मुताबिक विमान में बैठने के बाद ये बताया गया कि उड़ान में देरी हो सकती है। गर्मी और असुविधा के बीच सबको फ्लाइट के रवाना होने का इंतजार करना पड़ा। उन्होंने कहा कि एयरलाइंस को यात्रियों को पहले ही स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए थी।

घटना के बाद कु यात्रियों ने सोशल मीडिया पर एयरलाइन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए।। वहीं यात्रियों ने मांग की है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए इंडिगो को तैयारी बेहतर करनी चाहिए।

वैकल्पिक विमान से हुई रायपुर के लिए उड़ान

यात्रियों की बढ़ती नाराजगी के बाद इंडिगो प्रबंधन ने वैकल्पिक फ्लाइट की व्यवस्था की। शाम करीब 4:30 बजे नई फ्लाइट ने टेकऑफ किया और 6:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड किया।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button