विज्ञापन दें / सहयोग करें

वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर स्मरणोत्सव: बलौदाबाजार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, कलेक्टर समेत अधिकारी-कर्मचारियों ने लिया भाग – baloda bazar News

बलौदाबाजार में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुआ, जिसमें कलेक्टर दीपक सोनी सहित कई अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया।

.

सभी ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन और संबोधन किया, जिसका सीधा प्रसारण टीवी के माध्यम से देखा गया।

जिले में संयुक्त जिला कार्यालय के अतिरिक्त जिला पंचायत, जनपद कार्यालयों, नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों और समस्त शासकीय कार्यालयों तथा शैक्षणिक संस्थानों में भी वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ का स्मरणोत्सव मनाया गया।

बता दें कि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पूरे देश में साल भर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों को चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वित किया जाएगा।

चार चरणों में होंगे कार्यक्रम

प्रथम चरण 7 से 14 नवंबर 2025 तक, द्वितीय चरण 19 से 26 जनवरी 2026 तक, तृतीय चरण 7 से 15 अगस्त 2026 तक और चतुर्थ चरण 1 से 7 नवंबर 2026 तक चलेगा। इस अवधि के दौरान सभी शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य संस्थानों में वंदे मातरम पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button