संदेहियों की धरपकड़ के लिए अफसरों की सरप्राइज चेकिंग: अफसरों ने जांच के दौरान गाड़ियों की डिग्गी खुलवाई, दस्तावेज जांचे; नियमों का पालन करने की दी नसीहत – Raipur News
राजधानी में कानून-व्यवस्था को पुख्ता करने और आपराधिक तत्वों पर लगाम कसने के लिए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने गुरुवार शाम एक बड़ा ‘सर्च ऑपरेशन’ चलाया। शहर के सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर भारी पुलिस बल के साथ राजपत्रित अधिकारियों (गैजेटेड ऑफिसर्स) ने मोर्चा संभाला। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की गई। रायपुर पुलिस द्वारा जारी इस विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त सहायक पुलिस आयुक्त रैंक के अधिकारी अपने जवानों के साथ सड़कों पर उतरे। शहर में प्रवेश करने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर ‘सरप्राइज चेकिंग’ की गई। इस वजह से की गई जांच अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल ने बताया, कि बाहरी जिलों या राज्यों से आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करने के उद्देश्य से ये अभियान चलाया गया था। जांच के दौरान चेकिंग पॉइंट्स पर राजपत्रित अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, ताकि वाद-विवाद की स्थिति ना उत्पन्न हो। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ चेकिंग के दौरान पुलिस ने ऐसी गाड़ियों को विशेष रूप से रोका जिनके नंबर प्लेट स्पष्ट नहीं थे या जिन पर काली फिल्म लगी थी। कई संदिग्धों को रोककर उनके पहचान पत्रों की जांच की गई और संतोषजनक जवाब न मिलने पर कुछ को हिरासत में लेकर थाने भी भेजा गया। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। शहर की सुरक्षा को लेकर ‘जीरो टॉलरेंस’ कमिश्नरेट रायपुर की इस कार्रवाई का मुख्य लक्ष्य शहर में अवैध हथियारों, मादक पदार्थों और संदिग्धों की आवाजाही को रोकना है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा।
Source link












