विज्ञापन दें / सहयोग करें

सूरजपुर- बड़ा पत्थर टूटकर गिरा, 2 लोगों की दबकर मौत: गिट्टी फोड़ने के लिए निकाले जा रहे थे बोल्डर, तभी हुआ हादसा – Surajpur News



सूरजपुर जिले के लांची गांव में बोल्डर निकालते समय एक बड़ा हादसा हो गया। गिट्टी फोड़ने के लिए बोल्डर निकाले जा रहे थे। इसी दौरान अचानक भारी बोल्डर खिसक गया। इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही दबकर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल शवों को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। खबर और अपडेट की जा रही है….


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button