विज्ञापन दें / सहयोग करें

हाथी लौटा, दो दिन में पांच मकानों को तोड़ा: मरवाही वन परिक्षेत्र में फसलों और अनाज को भी पहुंचाया नुकसान, वन विभाग ने किया अलर्ट – Gaurela News



मरवाही वन क्षेत्र में एक हाथी के वापस लौटने से ग्रामीणों और किसानों में चिंता बढ़ गई है। पिछले दो दिनों में इस हाथी ने पांच ग्रामीणों के घरों को नुकसान पहुंचाया है, साथ ही फसलों और अनाज भी बर्बाद कर दिया है। वन विभाग के अनुसार, यह हाथी मध्य प्रदेश से भटकते हुए सिवनी बीट के घुसरिया जंगल पहुंचा था और रविवार को मरवाही क्षेत्र में प्रवेश कर गया। इसके बाद इसने मालाडांड, बरैहा टोला और नवाटोला में पांच घरों को नुकसान पहुंचाया। फसलों को किया बर्बाद मालाडांड निवासी सुखदेव के घर में रखा अनाज भी हाथी ने खा लिया। इसके अलावा मालाडांड-पंडरी क्षेत्र में दो किसानों की फसलें भी रौंद दी, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। करीब एक महीने पहले चार हाथियों का एक दल मरवाही क्षेत्र से मध्य प्रदेश लौट गया था, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन अब एक हाथी के फिर से लौटने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। वन विभाग की टीम लगातार हाथी की गतिविधियों पर नजर रख रही है और ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल की ओर न जाएं, हाथी से दूरी बनाए रखें और किसी भी सूचना की जानकारी तुरंत वन विभाग को दें।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button