छत्तीसगढ़ के इस गांव में आज भी नहीं मुक्तिधाम, 75 साल बाद भी खुले आसमान के नीचे हो रहा अंतिम संस्कार | Even After 75 Years Village Is Still Without Crematorium
दरअसल, गांव में आज भी एक भी मुक्तिधाम नहीं है। आज भी ग्रामीण खुले में शव का अंतिम संस्कार करने को मजबूर हैं। इस संबंध में गांव की सरपंच अंबिका यादव ने बताया कि केसला में वर्षों से एक भी मुक्तिधाम नहीं है। बारिश के दिनों में खुले मैदान में शव अंतिम संस्कार करना न केवल कष्टदायक होता है, बल्कि कई बार जलभराव, तेज हवा और मौसम की मार के कारण चिता जलाने में भी बाधाएं आती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह स्थिति मानवीय गरिमा के प्रतिकूल है और प्रशासन की असंवेदनशीलता को दर्शाती है।
Source link
Follow Us











