विज्ञापन दें / सहयोग करें

Sky lightning: आकाशीय बिजली गिरने से चाचा-भतीजा समेत 3 की मौत, 4 घायल, 16 मवेशियों की भी मौत | Sky lightning: 3 died and 4 injured due to lightning

बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोगियानी में बुधवार की दोपहर करीब 3 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही थी। इस दौरान 13 गांव का ही श्रीराम पंडो 30 वर्ष व उसका भतीजा 13 वर्षीय रोहित पंडो घर के दरवाजे पर खड़े थे। इसी बीच तेज आवाज के साथ वहां आकाशीय बिजली (Sky lightning) आ गिरी।

Cattle body

इसकी चपेट में आकर चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत (Sky lightning) हो गई, जबकि परिवार के 3 अन्य बच्चे भी मामूली रूप से झुलस गए। उन्हें बलंगी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इधर ग्राम मझौली निवासी 11 वर्षीय दयाराम अगरिया पिता जगदेव अगरिया की भी आकाशीय बिजली (Sky lightning) की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना के दौरान बालक खेत की ओर जा रहा था। इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश हो रही थी। सूचना पर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें: CAF jawan arrested: सीएएफ जवान करा रहा था गांजे की तस्करी, इधर अवैध शराब के साथ भाजपा नेता भी गिरफ्तार

Sky lightning: सुलसुली में मवेशियों की मौत, फेरीवाला भी घायल

इधर वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम सुलसुली में बुधवार की दोपहर आकाशीय बिजली (Sky lightning) गिरने से 16 मवेशियों की मौत हो गई। इसमें 4 गौवंश व 12 बकरियां शामिल हैं। वहीं एक फेरीवाला भी घायल हो गया। उसे वाड्रफनगर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button