विज्ञापन दें / सहयोग करें

बेलजोरा नदी पुल से 21 मार्च को निकलेगी शिव महापुराण की भव्य कलश यात्रा

कुनकुरी के मयाली में आयोजित होगा दिव्य शिव महापुराण कथा का आयोजन

जशपुर जिले के कुनकुरी ब्लाक के मयाली में आयोजित सात दिवसीय भव्य शिव कथा का शुभारंभ 21 मार्च को विशाल व भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू होगा। आयोजन समिति ने इस कलश यात्रा को भव्य रूप देने की तैयारी शुरू कर दी है। इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत एक भव्य विशाल कलश यात्रा से होगी, जो प्रातः 7 बजे बेलजोरा नदी पुल (रामसागर – गंझार – भंडरी मार्ग) से प्रारंभ होगी।

कलश यात्रा बेलजोरा नदी पुल से आरंभ होकर गंझार, भंडरी एवं SH17 मेन रोड होते हुए कथा स्थल तक पहुंचेगी। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे प्रातः 7 बजे से पूर्व ही कलश यात्रा स्थल पर पहुंच जाएं, ताकि यात्रा समय पर आरंभ की जा सके।

कलश यात्रा को लेकर दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश:

माताएं और बहनें पीले, भगवा, लाल वस्त्र या पारंपरिक साड़ी में सम्मिलित हों।

पुरुष श्रद्धालु कुर्ता-पायजामा धारण करें।

कलश एवं नारियल श्रद्धालु स्वयं अपने घर से सजाकर लाएं।

सभी श्रद्धालु रामसागर मार्ग होते हुए यात्रा स्थल पर पहुंचें, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित न हो।

इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का वातावरण बना हुआ है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कलश यात्रा के साथ शुरू होने वाली शिव महापुराण कथा में विद्वान पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी सीहोर वाले श्री शिव महिमा का वर्णन करेंगे।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button