विज्ञापन दें / सहयोग करें

Saptahik Rashifal (18-24 August): मिथुन राशि वालों के लिए सप्ताह सौभाग्य लेकर आएगा, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल



Weekly Horoscope 18-24 August 2025: अगस्त का यह सप्ताह कई राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है क्योंकि मिथुन राशि में शुक्र और चंद्रमा की युति से कला योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को बहुत शुभ और प्रभावशाली माना जाता है। इसके प्रभाव से जातकों को राजयोग जैसा सुख, मान-सम्मान, धन-संपत्ति और जीवन में प्रगति के अवसर प्राप्त होते हैं। यह योग व्यक्ति की प्रतिष्ठा बढ़ाने के साथ-साथ उसके प्रयासों को सफलता दिलाने वाला होता है।

Navpancham Rajyog 2025: कर्मफल दाता शनि का नवपंचम राजयोग, इन राशियों को मिलेगा करियर और धन में लाभ

इस सप्ताह बनने वाला कला योग मेष और कर्क समेत पाँच राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित होगा। इन राशियों के जातकों को करियर में सुनहरे अवसर मिल सकते हैं, साथ ही रुके हुए कार्य पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रिश्तों में भी सामंजस्य और मधुरता बनी रहेगी। कुल मिलाकर यह समय इन भाग्यशाली राशियों के लिए प्रगति, समृद्धि और खुशियों से भरा रहने वाला है।

Budh Gochar: 30 अगस्त से बदलेगी इन राशियों की किस्मत, सूर्य के घर में प्रवेश करेंगे बुध देव




Trending Videos

Weekly Love Horoscope 18-24 August 2025 Venus Dwigrah Yog Blesses Vrishabha Mithun Tula in Love Life

प्रोफेशन और निजी जीवन से जुड़ी तमाम समस्याओं का पूर्ण समाधान खोजने में आपको थोड़ा समय लग सकता है।
– फोटो : amar ujala


मेष राशि 

तत्व: अग्नि 

स्वामी ग्रह: मंगल

स्वभाव: ऊर्जा से भरपूर, साहसी, पहल करने वाला, कभी-कभी आवेगी।

साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर और कारोबार से जुड़ी कुछेक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों जगह अपेक्षा के अनुसार सहयोग और समर्थन नहीं मिल पाएगा, जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। प्रोफेशन और निजी जीवन से जुड़ी तमाम समस्याओं का पूर्ण समाधान खोजने में आपको थोड़ा समय लग सकता है। सप्ताह के मध्य में सेहत का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो कारोबारी मामलों से जुड़े फैसले सोच-समझकर करें। इस दौरान किसी भी प्रकार का जोखिम आपके लिए बड़े घाटे का सौदा साबित हो सकता है। इसी प्रकार धन का लेन-देन भी सावधानी के साथ करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में लापरवाही बरतने से बचना होगा। पारिवारिक दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। किसी भी नजदीकी व्यक्ति से ज्यादा अपेक्षाएं न रखें, अन्यथा उनके न पूरे होने पर दुख हो सकता है। इस सप्ताह लव पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद बने रहेंगे। कामकाज की व्यस्तता के चलते घर-परिवार के लिए कम समय निकाल पाएंगे।

उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को जल देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।


Weekly Love Horoscope 18-24 August 2025 Venus Dwigrah Yog Blesses Vrishabha Mithun Tula in Love Life

आर्थिक दृष्टि से सप्ताह का पूर्वार्ध थोड़ा कठिनाई भरा रह सकता है।
– फोटो : amar ujala


वृषभ राशि 

तत्व: पृथ्वी

स्वामी ग्रह: शुक्र

स्वभाव: स्थिर, धैर्यवान, मेहनती, व्यावहारिक।

साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी कठिनाई लिए रहने वाली है। इस दौरान आपको छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए भी अधिक परिश्रम और प्रयास करने पड़ेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको घर और बाहर दोनों जगह कार्य विशेष को लेकर परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान तमाम तरह की बाधाओं के चलते भले ही आप खुद को असहज महसूस करें लेकिन उत्तरार्ध तक चीजें पटरी में लौटती हुई नजर आएंगी। ऐसे में करियर हो या फिर कारोबार, धैर्य बनाए रखें और प्रत्येक कार्य को सूझबूझ और विवेक के साथ करें। आर्थिक दृष्टि से सप्ताह का पूर्वार्ध थोड़ा कठिनाई भरा रह सकता है। इस दौरान अचानक से कुछेक बड़े खर्चे आ सकते हैं। आपकी आय के स्रोत बाधित होने के कारण वित्तीय स्थिति को संभालना आपके लिए मुश्किल का सबब साबित होगा। यदि आप किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं तो पूरे मनोयोग के साथ अपनी पढ़ाई करें। आपको मनचाही सफलता के लिए सामान्य से ज्यादा परिश्रम करने की आवश्यकता बनी रहेगी। पारिवारिक दृष्टि से यह सप्ताह आपकी तमाम निजी समस्याओं का समाधान निकालने वाला साबित होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से करीबी व्यक्तियों के साथ पैदा हुई गलतफहमियां दूर होंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। कठिन समय में लव पार्टनर आपका बड़ा संबल बनेगा।

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।


Weekly Love Horoscope 18-24 August 2025 Venus Dwigrah Yog Blesses Vrishabha Mithun Tula in Love Life

नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति या फिर मनचाहे स्थान पर तबादले की बाट जोह रहे हैं तो आपकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है।
– फोटो : amar ujala


मिथुन राशि 

तत्व: वायु  

स्वामी ग्रह: बुध

स्वभाव: बुद्धिमान, संवादकुशल, जिज्ञासु, बहुमुखी प्रतिभा वाले।

साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ होगा। आय के नवीन स्रोत भी बनेंगे। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा अत्यंत ही लाभदायक साबित होगी। इस दौरान आपके किसी प्रभावी व्यक्ति के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। उसकी मदद से भविष्य में लाभ से जुड़ी योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। यदि आप नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति या फिर मनचाहे स्थान पर तबादले की बाट जोह रहे हैं तो आपकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। आपके कद और पद में बढ़ोत्तरी के पूरे योग हैं। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी के साथ अच्छे संबंध का लाभ उठाने में आप कामयाब रहेंगे, हालांकि सहयोगियों का व्यवहार बदला हुआ नजर आएगा। मिथुन राशि के जातकों को सप्ताह के उत्तरार्ध में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा करने या फिर अपने दिल की हर बात दूसरों को बताने से बचना होगा, अन्यथा आर्थिक नुकसान के साथ बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। प्रेम प्रसंग में स्थितियां सामान्य बनी रहेंगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा।

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा को लाल रंग के पुष्प और फल चढ़ाकर चालीसा का पाठ करें।


Weekly Love Horoscope 18-24 August 2025 Venus Dwigrah Yog Blesses Vrishabha Mithun Tula in Love Life

weekly rashifal
– फोटो : amar ujala


कर्क राशि 

तत्व: जल  

स्वामी ग्रह: चंद्र

स्वभाव: भावुक, संवेदनशील, परिवारप्रिय, सुरक्षात्मक।

साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह “सावधानी हटी, दुर्घटना घटी” का स्लोगन हर समय याद रखना होगा। लोगों के साथ विनम्रता से बात करें और शब्दों का चयन करते समय सावधानी बरतें अन्यथा बनती बात भी बिगड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत कुछ हद तक समस्याप्रद रहेगी। इस दौरान आपको करियर-कारोबार में अनचाही समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अनचाही जगह पर तबादले अथवा नौकरी जाने का भय सताएगा। प्रयास करने पर भी मनचाही सफलता न मिलने के कारण मन दुखी रहेगा। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में कुछ कमी देखने को मिल सकती है। करीबी लोगों की तरफ से सहयोग और समर्थन न मिल पाने के कारण मन खिन्न रहेगा। कर्क राशि के जातकों को सप्ताह के मध्य में लोगों के साथ बेवजह का वाद-विवाद करने से बचना चाहिए। इस दौरान वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा चोट लगने की आशंका रहेगी। व्यवसायी वर्ग को इस दौरान कामकाज का अधिक दबाव बना रहने के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा। यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और अपनी इच्छाएं दूसरों पर थोपने से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

उपाय: प्रतिदिन किसी शिवालय में जाकर शिवलिंग पर दूध और चीनी मिश्रित जल चढ़ाएं और शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button