संभल हिंसा: सांसद बर्क आज एसआईटी के सामने बयान दर्ज कराएंगे, बवाल को लेकर पूछे जाएंगे सवाल
24 नवंबर को हुए बवाल की साजिश रचने और भड़काऊ भाषण देने के आरोप में फंसे सांसद जियाउर्रहमान बर्क मंगलवार को एसआईटी के सामने अपने बयान दर्ज कराएंगे। सूत्रों का कहना है कि एसआईटी बवाल से जुड़े सवाल करेगी। इसमें ही आगे की कार्रवाई पुलिस की तय होनी है। सांसद के बयान दर्ज कराने को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। एसआईटी ने सांसद को उनके दिल्ली स्थित आवास पर बीएनएसएस की धारा 35 के तहत नोटिस तामील कराया था। जिसमें सांसद ने आठ अप्रैल को बयान दर्ज कराने का समय दिया था।
Trending Videos
Source link
Follow Us










