रायपुर में ओडिशा के कारोबारी के अपहरण की अफवाह: श्री शिवम शोरूम से उठा ले गए पुलिसवाले, सिविल ड्रेस में पहुंचे थे पुलिसकर्मी – Chhattisgarh News
ओडिशा के एक व्यापारी का रायपुर के पॉश मार्केट से सरेआम अपहरण की अफवाह उड़ी है। बताया जा रहा है कि व्यापारी ओडिशा के झारसुगुड़ा से रायपुर के श्री शिवम शोरूम में खरीदारी करने आया था। इस दौरान यहीं से ओडिशा पुलिस उठा ले गई। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र
.
मिली जानकारी के मुताबिक शुरूआती अफवाह यह उड़ी थी कि बदमाश व्यापारी को कार में जबरन बैठाकर ले गए। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच शुरू की गई। हालांकि कुछ ही देर में मामला साफ हो गया। जिन्हें किडनैपर बताया जा रहा था वह पुलिस वाले निकले। कारोबारी पर ओडिशा में ठगी का आरोप है, इसलिए पुलिस उठाकर ले गई है।
Source link
Follow Us











