विज्ञापन दें / सहयोग करें

कबड्डी खिलाड़ी के Instagram पर लाइव सुसाइड का वीडियो वायरल: दुर्ग से बिलासपुर आकर जंगल में फंदे पर झूला, वीडियो देख परिजन पहुंचे थाने, तलाश जारी – Raipur News


बिलासपुर में दुर्ग के 17 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सुसाइड किया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र से 17 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सुसाइड करने वीडियो सामने आया है। तीन दिन पहले किशोर परिजनों से यह कहकर निकला था कि कबड्डी खेलने बिलासपुर जा रहा है, लेकिन 17 अप्रैल को उसका एक सुसाइड क

.

वीडियो सामने आते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत कुम्हारी थाना पहुंचकर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम बिलासपुर रवाना हुई।

कुम्हारी पुलिस ने बताया कि लड़के की पहचान प्रेक्षा साहू (17 वर्ष) के रूप में हुई है। नाबालिग लड़का दुर्ग के कुम्हारी जिले के जांजगिरी गांव का रहने वाला है। वायरल वीडियो के आधार पर बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र के जंगल में उसकी तलाश शुरू की गई।

युवक की आखिरी लोकेशन को ट्रेस कर लगभग 10 किलोमीटर के दायरे में घंटों खोजबीन के बाद अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जा रही है जांच

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। वीडियो में नाबालिग फांसी के फंदे पर झूलता नजर आ रहा है। फांसी के फंदे पर झूलने के बाद वह काफी देर तक तड़प रहा है।

तोरवा थाना के प्रभारी अभय बैस ने बताया कि नाबालिग लड़के की तलाश की तलाश की जा रही है। युवक के मोबाइल का लास्ट लोकेशन देवरीखुर्द मिला है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button