लोरमी में 7 साल की बच्ची का अपहरण: कांग्रेस 20 अप्रैल को निकालेगी ‘बेटी बचाओ न्याय यात्रा’, पीसीसी चीफ बैज करेंगे नेतृत्व – Mungeli News
लोरमी में 7 साल की बच्ची के अपहरण पर कांग्रेस का विरोध
मुंगेली जिले के लोरमी में 7 साल की मासूम बच्ची के अपहरण मामले ने राजनीतिक रूप ले लिया है। इस मामले में कार्रवाई न होने से कांग्रेस अब ‘बेटी बचाओ न्याय यात्रा’ निकालने जा रही है।
.
इसे लेकर कांग्रेस कमेटी ने आज लोरमी एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा है। यात्रा 20 अप्रैल को अपहृत बच्ची के गांव से शुरू होगी। यह यात्रा लोरमी ब्लॉक मुख्यालय पर समाप्त होगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।
अपहरण के 7 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग
घटना 11 अप्रैल की रात करीब 2 बजे की है। बच्ची अपनी मां के साथ घर में सो रही थी, जब उसका अपहरण किया गया। कोसाबाड़ी गांव से हुए इस अपहरण के 7 दिन बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।
कांग्रेस कार्यकर्ता यात्रा के दौरान लोरमी थाने का घेराव भी करेंगे। पार्टी का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण वे सड़क पर उतरने को मजबूर हैं।
जिलाध्यक्ष कांग्रेस घनश्याम वर्मा ने कहा, “हम बच्ची को जल्द से जल्द खोजने और दोषियों को सज़ा दिलाने की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस इस लड़ाई को आखिरी दम तक लड़ेगी।”
Source link








